उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने ग्राम पिपरोला अहमदपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का फीता काटकर किया लोकार्पण, कृभको फर्टिलाइजर फैक्ट्री का किया निरीक्षण, फैक्ट्री के उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली 

जिलाधिकारी ने ग्राम पिपरोला अहमदपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का फीता काटकर किया लोकार्पण, कृभको फर्टिलाइजर फैक्ट्री का किया निरीक्षण, फैक्ट्री के उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कृभको फर्टिलाइजर्स, शाहजहांपुर द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि के अंतर्गत ग्राम पिपरोला अहमदपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया और वृक्षारोपण भी किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुक्तिधाम परिसर में एक सूचना बोर्ड स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में श्रीमद भगवत गीता के प्रेरणादायक श्लोक को लिखवाया जाए, ताकि वहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक संदेश भी प्राप्त हो सके।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कृभको फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री का भी दौरा किया। उन्होंने फैक्ट्री परिसर स्थित पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण किया तथा अमोनिया प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें फैक्ट्री की स्थापना, उत्पादन प्रक्रिया एवं अमोनिया प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button