उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर- जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय सभागार में स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में प्रॉपर्टी के आधार पर हाउस टैक्स एवं वॉटर टैक्स की वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम नागरिकों को टैक्स बिल की जानकारी व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर क्षेत्रों में विज्ञापन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया विज्ञापन लगाने के लिए निर्धारित स्थानों का चयन कर बायलॉज बनाए जाएं तथा अनधिकृत रूप से लगाए गए सभी विज्ञापनों को हटाया जाए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण कार्य न होने दिया जाए। ऐसे निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रुकवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पालिका परिषद जलालाबाद एवं पुवायां के लिए विनिमय क्षेत्र के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम और अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कूड़ा संग्रहण डोर-टू-डोर किया जाए और उसे एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाया जाए। साथ ही गौशालाओं एवं एमआरएफ सेंटर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश भी दिए।

____

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button