उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जलालाबाद -अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जलालाबाद पर पीस कमेटी बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील ।

जलालाबाद -अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जलालाबाद पर पीस कमेटी बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील ।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे द्वारा उपजिलाधिकारी जलालाबाद प्रभात राय के साथ थाना जलालाबाद परिसर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार के आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विशेष रूप से अफवाहों के प्रति सतर्क रहने पर बल दिया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य अथवा भड़काऊ सूचना का प्रसार न करने तथा ऐसे संदेशों को बिना सत्यापन के अग्रेषित न करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी गई तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता,वीरन पाठक, विनोद चंद्र शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, प्रवीण कुमार सभासद आकाश प्रधान सहित

उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा क्षेत्र में आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई।

बैठक का समापन सभी प्रतिभागियों को शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने के आह्वान के साथ किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button