अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सिंधौली पर पीस कमेटी बैठक आयोजित कर आगामी त्योहारों/महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया व्यापक जायजा

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सिंधौली पर पीस कमेटी बैठक आयोजित कर आगामी त्योहारों/महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया व्यापक जायजा
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक के साथ थाना सिंधौली परिसर में आगामी त्योहारों एवं महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के आयोजन को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में विशेष रूप से अफवाहों के प्रति सतर्क रहने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा असत्य सूचना का प्रसार न करने तथा ऐसे किसी भी संदेश को बिना पुष्टि के आगे प्रेषित न करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर देने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायां, थाना प्रभारी सिंधौली एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं यातायात संचालन का भी निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर सतर्कता बनाए रखने, प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, नियमित गश्त, चेकिंग अभियान एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है।




