सरस्वती विद्या मंदिर में नवागत प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम ने कार्यभार किया ग्रहण

सरस्वती विद्या मंदिर में नवागत प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम ने कार्यभार किया ग्रहण
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जलालाबाद में विद्या भारती भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की योजनान्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाता, मथुरा से नवागत प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम के आगमन पर वन्दना सत्र में प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह द्वारा रामनामी पटका द्वारा स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य ने छात्र- छात्राओं को निरन्तर परिश्रम करते रहने की प्रेरणा दी।
तत्पश्चात विद्यालय के प्रबन्धक डॉ रामशंकर अग्रवाल, प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने नवागत प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम को कार्यभार ग्रहण कराते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रबन्धक डॉ रामशंकर अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण कराने के साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अन्त में आचार्यों के साथ परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें परिचय व आचार्यों के साथ विचार विमर्श किया गया।




