जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति तथा नगर के अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के समाधान हेतु बैठक संपन्न।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति तथा नगर के अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के समाधान हेतु बैठक संपन्न।

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)
शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति तथा नगर के अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के समाधान हेतु बैठक की गयी। जिसमें श्रीमती सौम्या गुरूरानी, नगर आयुक्त, श्री रजनीश कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), श्री देवेन्द्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री प्रवेन्द्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट, श्री सर्वेश कुमार सिंह, स०स०परिवहन अधिकारी (प्रशासन), श्री हरिओम, स०स०परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं श्रीमती दिव्या गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपस्थित रहे।बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिये गये-
1. अगले 2 दिन के अन्दर जनपद के कम से कम 100 विद्यालयों द्वारा विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक अवश्य आयोजित कर ली जाये तथा बैठक का कार्यवृत्त UPISMVP पोर्टल पर अपलोड किया जाये।
2. जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि UPISMVP पोर्टल पर अपने अधीन समस्त विद्यालयों को ऑन बोर्ड कराते हुए उनके वाहनों की फीडिंग आदि करा दी जाये।
3. जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक स्कूलों बच्चों के परिवहन पर रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देशित किया गया कि ई-रिक्शा पर 6 बच्चों से अधिक का परिवहन न किया जाये।
4. जिलाधिकारी द्वारा नेशनल हाईवे पर ई रिक्शा के परिवहन को रोकने के निर्देश दिये गये।
5. जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्कूल के संचालन के समय स्कूल के पास पहुंच कर स्कूली वाहनों के परिवहन को सुचारू रूप से संचालित कराना सुनिश्चित करें।
6. जिलाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा के रूट निर्धारण एवं नगर में अतिक्रमण एवं जाम की समस्या से निपटने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर इसे दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।
7. जिलाधिकारी द्वारा नगर के समस्त चौराहों पर सुगम यातायात को प्रभावी बनाने हेतु नियमित रूप से प्रवर्तन कायवाही करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
—-




