शाहजहांपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के संबंध में बैठक संपन्न।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के संबंध में बैठक संपन्न।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर, 5 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की हेतु विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण को तीन चरणों में संपन्न कराने के निर्देश देते हुए बताया कि प्रथम चरण 15 से 17 अप्रैल, द्वितीय चरण 20 से 22 अप्रैल तथा तृतीय चरण 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो ।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थलों का चयन शीघ्र करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फ्री ट्रेनर के माध्यम से चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य सुचारु रूप से ससमय संपन्न हो सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

____

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button