उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न*

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

*जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश*

 

शाहजहांपुर-जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार अनुराग दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

_____

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button