थाना तिलहर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण मय चोरी गयी 06 अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

थाना तिलहर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण मय चोरी गयी 06 अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
तिलहर – थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2025 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बी.एन.एस. से सम्बन्धित नामित वांछित अभियुक्तगण रामलखन उर्फ नन्हे पुत्र हेतराम निवासी ग्राम रमापुर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर अवनीश पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम रमापुर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर ,इमरान खां पुत्र वहीद खां निवासी ग्राम फीलनगर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर को मुखविर खास की सूचना पर दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 05.34 बजे मय चोरी गयी 06 अदद मोटरसाईकिल के साथ जैतीपुर तिराहे से नहर वाले रास्ते थाना तिलहर क्षेत्र के पास से आवश्यक बल प्रयोग करते हुये गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 308/2025 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बी.एन.एस. थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रामलखन उर्फ नन्हेः*
मु0अ0सं0 990/2016 धारा 401/411/414 भादवि थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अवनीशः-*
मु0अ0सं0 665/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. हीरो एच.एफ. डीलक्स काला रंग की रजि0 सं0 UP25 ES 7948
2. हीरो एच.एफ. डीलक्स काला रंग रजि0 सं0 UP27 CD 1001
3. हीरो एच.एफ. डीलक्स काला रंग रजि0 सं0 UP27AS 0304
4. हीरो स्पलण्डर प्लस UP 27AB 6265 काले रंग की
5. हीरो स्पलण्डर प्लस काला रंग रजि0 सं0 UP27 AM 0813
6. हीरो स्पलेण्डर काला रंग रजि0 सं0 UP27 AG 1444




