जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कुर्रियाकलां दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना की

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कुर्रियाकलां दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना की
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
जनपद शाहजहाँपुर-
दुर्गा माता मंदिर, कुर्रिया कलां में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।
थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुर्रिया कलां स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़-प्रबंधन, प्रवेश/निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा पुलिस बल की तैनाती का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एडीएम ई रजनीश मिश्रा का मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों मनुज दीक्षित अमित दीक्षित द्वारा पटका पहना कर अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। साथ ही भीड़-भाड़ की स्थिति में सुव्यवस्थित आवागमन, यातायात नियंत्रण एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित कार्यवाही के लिए पर्याप्त प्रबंध रखने के भी निर्देश दिए गए।




