उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवरात्रि पर्व पर भण्डारा एवं बालिकाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ 

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवरात्रि पर्व पर भण्डारा एवं बालिकाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर – चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक भव्य भण्डारा एवं बालिकाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेन्द्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अपराध निष्ठा उपाध्याय क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी सदर, प्रियांक जैन क्षेत्राधिकारी पुवायाँ प्रवीण मलिक क्षेत्राधिकारी लाइन, संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय आकृति पटेल,आर0आई लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समस्त अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात बालिकाओं के सम्मान में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को आदर-पूर्वक आसन ग्रहण कराकर भोजन कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर अन्य अधिकारियों के साथ बालिकाओं को सम्मानपूर्वक भोजन परोसने का कार्य किया गया, जो नारी सम्मान के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। तत्पश्चात बालिकाओं को उपहार/दक्षिणा प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने एवं उनके अधिकारों की रक्षा करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जनसामान्य को जागरूक किया गया। भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया तथा कार्यक्रम की सराहना की। आमजन द्वारा पुलिस के इस सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए, जिससे सम्पूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

*पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास की भावना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button