अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना सदर बाजार क्षेत्र में सघन पैदल गश्त व जनजागरूकता अभियान संचालित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।”

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना सदर बाजार क्षेत्र में सघन पैदल गश्त व जनजागरूकता अभियान संचालित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।”

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” के क्रम में आज दिनांक 25.03.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अपराध, निष्ठा उपाध्याय क्षेत्राधिकारी तिलहर, ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी कार्यालय व थाना सदर बाजार एवं महिला थाना की मिशन शक्ति टीम के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में सघन पैदल गश्त करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत बाजार, सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आवागमन मार्गों पर सक्रिय रूप से भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्हें जागरूक करने हेतु पम्पलेट वितरित करते हुए महिला सुरक्षा, अधिकार, विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112 आदि) तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी ।
गश्त के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रभावी उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर अपराधों (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग आदि) से बचाव के उपाय, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों तथा त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
पैदल गश्त के दौरान विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध स्थिति में महिलाएं एवं बालिकाएं बिना किसी भय या संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करें तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करें। साथ ही आमजन को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास घटित होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुंच बनाई जाए, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सुरक्षा बोध एवं जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से क्षेत्र में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल स्थापित हुआ तथा बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।




