उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16वीं जनगणना के सफल संचालन हेतु संबंधित चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16वीं जनगणना के सफल संचालन हेतु संबंधित चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

 

शाहजहांपुर 25 मार्च 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में आगामी 16वीं जनगणना के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एचएलबी का डाटा फ्रिज करें और मैपिंग का कार्य प्रारंभ कर करें। उन्होंने निर्देश दिए कि एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण 1 से 15 अप्रैल तक फील्ड ट्रेनरों द्वारा एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के अंतर्गत प्रारंभिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का संकलन, जनसंख्या की गणना, वित्तीय प्रबंधन, उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा आंकड़ों के प्रशासन एवं समेकन से संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि 22 मई से 20 जून 2026 तक जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नागरिक स्वयं भी निर्धारित अवधि के भीतर अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से जोड़ा जाए।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। अतः सभी नागरिकों से अपील की गई कि यदि आप भारत में जन्मे हैं तो 16वीं जनगणना में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, जिससे आपकी पहचान और नागरिकता का विवरण भारत के मानचित्र पर दर्ज हो सके तथा विकास योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button