उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सीओ तिलहर द्वारा थाना तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त एवं कानून-व्यवस्था निरीक्षण

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सीओ तिलहर द्वारा थाना तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त एवं कानून-व्यवस्था निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) तथा नवरात्रि पर्व के क्रम में आज दिनांक 22.03.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव द्वारा थाना तिलहर पुलिस बल के साथ बिरिया बाबा मंदिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी प्रदान करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

गश्त के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद शाहजहाँपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा नवरात्रि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत रूप से सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button