उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

सीओ क्राइम निष्ठा उपाध्याय की हुई पदोन्नति,बनी अपर पुलिस अधीक्षक*शासनादेश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के दौरान पिपिंग सेरेमनी सम्पन्न

सीओ क्राइम निष्ठा उपाध्याय की हुई पदोन्नति,बनी अपर पुलिस अधीक्षक*शासनादेश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के दौरान पिपिंग सेरेमनी सम्पन्न*

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

जनपद शाहजहाँपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में आज दिनांक 21.03.2026 को मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु आयोजित स्कूटी रैली के शुभारम्भ से पूर्व पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन, गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-1 के शासनादेश दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में जनपद शाहजहाँपुर की निष्ठा उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी क्राइम पद से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भांवरें द्वारा नवपदोन्नत अधिकारी को पदचिह्न (पिपिंग) लगाकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा नवपदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उच्च पेशेवर मानकों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दीक्षा भांवरें क्षेत्राधिकारी तिलहर, ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी सदर प्रियांक जैन क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी लाइन संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button