मंत्री, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा लोकापर्ण शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम कर शुभारम्भ।

मंत्री, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा लोकापर्ण शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम कर शुभारम्भ।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर।दिनांक 22.03.2025 को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर उर्फ मुरादगाॅव विकास खण्ड भावलखेड़ा जनपद शाहजहाँपुर के निर्माण कार्य, लागत 2467.50 लाख की लागत से भूमि का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम श्री योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सरकार की प्रेरणा से श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, मुख्य अतिथि के कर कमलों के द्वारा कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार सागर, मां० सांसद, शाहजहांपुर, श्रीमती ममता यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत, राजाराम ब्लॉक प्रमुख भावलखेड़ा, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री अजय प्रताप यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री प्रेम कुमार, ग्राम प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, डॉ० अपराजिता सिंह सिनसिनवार मुख्य विकास अधिकारी जनपद शाहजहांपुर, श्रीमती दिव्या गुप्ता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद शाहजहांपुर एवं अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित
रहें। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 इकाई-06, बरेली के द्वारा निर्माण कराया जाएगा।




