जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन 26 मार्च को।

जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन 26 मार्च को।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर। युवा सशक्तिकरण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत जनपद में विकसित भारत युवा संसद 2026 एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से जी. एफ. कॉलेज शाहजहांपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना जी. एफ. कॉलेज के तत्वावधान में किया जा रहा हैजिसका *विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” है।* कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक पहलुओं को समझने एवं अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के शाहजहांपुर जनपद के युवा माय भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पर पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए भाषण की समय-सीमा 3 मिनट होगी। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि “विकसित भारत युवा संसद युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। वहीं कार्यक्रम के नोडल व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जी. एफ. कॉलेज, डॉ. रजा रसूल ने कहा कि, “यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा लोकतंत्र की मूल भावनाओं को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है और जनपद के युवाओं को भी इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनपद से चयनित 5 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा, जो कि 27 से 29 मार्च 2026 तक विधानसभा, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का विषय Union Budget 2026: Strengthening the Indian Youth’s Path Towards Viksit Bharat 2047 रखा गया है। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करेगा।




