सिटी पार्क से कार द्वारा घर जा रहे युवक को अज्ञात वाइक सवारों ने अटसलिया पुल के पास गाड़ी रुकवा कर मारपीट कर किया घायल, नगदी छीनने का भी आरोप, पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा

सिटी पार्क से कार द्वारा घर जा रहे युवक को अज्ञात वाइक सवारों ने अटसलिया पुल के पास गाड़ी रुकवा कर मारपीट कर किया घायल, नगदी छीनने का भी आरोप, पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा

शाहजहांपुर –
घायल युवक प्रांजल सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी गार्डन स्टेट बरेली मोड़ ने पुलिस को बताया कि 16/3/26 रात्रि करीब 9:15 बजे सिटी पार्क से अपने घर गार्डन स्टेट बरेली मोड़ शाह० अपनी गाड़ी UP27BM6667 से जा रहा था तथा प्रार्थी का 3 वर्षीय पुत्र विधार्थ भी गाड़ी में सो रहा था। प्रार्थी जैसे ही अटसलिया पुल पार किया तभी पीछे चल रही तीन मोटर साइकिलों जिस पर 5 या 6 लोग सवार थे तथा एक कार काले रंग की अचानक ही प्रार्थी की गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया तथा सभी गालिया देते हुए बोले कि साले बाहर निकल प्रार्थी ने गाड़ी से निकलने का प्रयास किया तो सभी लोग) मारने पीटने लगे तभी काले रंग कार से तीन चार लोग निकले और प्रार्थी तथा प्रार्थी गाडी पर की लोहे की राड व धारधार हथियार से हमला कर दिया और बोले साले का बच्चा उठा लो और साले को जान से मार दो, तथा जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे। प्रार्थी का पुत्र गाड़ी में सो रहा था, तभी इन लोगों ने प्रार्थी की जेब में रखे 10-12 हजार रुपये छीन लिए और बोले साला इतना बड़ा आदमी बनता है और रुपये इतने कम रखता है। हमले से गाड़ी का साइड वाला शीशा तोड दिया जिससे गाडी में भी काफी नुकसान हुआ है तथा प्रार्थी के सिर व अन्य जगहों पर गम्भीर चोटें आई हैं। प्रार्थी किसी तरह अपनी व अपने बच्चे की जान बचाकर भागा और थाना रामचन्द्र मिशन पहुँचा जहाँ पुलिस द्वारा प्रार्थी का मेडिकल कराया गया। प्रार्थी ने एक मोटर साइकिल का नम्बर देख लिया जिसका नम्बर 1541 है जो कि हीरो कम्पनी की है। घायल युवक ने पुलिस ऐरिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है




