जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन।

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन।

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट खेतल सिंह यादव)
फर्रुखाबाद 17 मार्च 2026 आज कलेक्टर सभागार में अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया
उन्होंने बैठक में उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि वह ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें यदि कोई ग्राहक एक बार लोन का पैसा जमा कर देता है और दोबारा लोन के लिए अप्लाई कर देता है तो उसे दोबारा लोन मिलना उचित है पंजाब नेशनल बैंक में 5फाइल पेंडिंग पङी है बैंकों की टालमटोल के रवैया को देखकर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक निदेशक को पत्र लिखा जाए आईडीबीआई का भी एक प्रकरण पेंडिंग है बंधन बैंक में तीन प्रकरण पेंडिंग है इंडियन ओवरसीज में भी तीन प्रकरण पेंडिंग है सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अच्छा कार्य किया है मुख्य मंत्री युवा योजना में लक्ष्य से अधिक कार्य किया है ग्रामीण बैंक की पेंडेंसी भी अधिक है विधायक अमृतपुर ने कहा की यूनियन बैंक का भी प्रदर्शन खराब है बैंक आफ महाराष्ट्र का प्रदर्शन खराब पाया गया कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधि अनुपस्थित थे कुल मिलाकर ग्रामीण बैंक का कार्य बेहतर है अटल पेंशन योजना 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोगों के लिए है आईसीआईसीआई बैंक में एक भी फॉर्म नहीं भराया इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के बाद अधिकतम ₹5000 की पेंशन मिलने की क्रियाविधि है कल एक कैंप लगेगा कैंप में पात्र व्यक्तियों को जिन्होंने आवेदन किया है उन्हें लोन वितरण किया जाएगा लक्ष्य है 356 कर्ज देने के प्रकरण में एसबीआई का प्रदर्शन बहुत खराब है इन्होंने कोई कार्य नहीं किया इन पर बैठक का कोई प्रभाव भी नहीं पड़ता एक्सिस बैंक में तीन लोन सेक्शन किये है जो आज होंगे बैंक ऑफ़ इंडिया में 574 लोन रिजेक्ट किये एसबीआई में 437 प्रकरण रिजेक्ट किए गए हैं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उच्च अधिकारियों को समीक्षा रिपोर्ट भेजें अभ्यर्थियों की फाइलों को जानबूझकर रोकने का ट्रेंड बहुत गलत है निर्धन व्यक्ति से कोई भी अपेक्षा बैंक को नहीं करनी चाहिए भौतिक व आध्यात्मिक दृष्टि से इस प्रकार के कार्य के अनुचित परिणाम प्राप्त होते हैं और यह कार्य दंडनीय है औ डी औ पी व एमएसएमई में पेंडेंसी घटाएं एसबीआई में 244 पेंडिंग है और उसका प्रदर्शन सबसे खराब है अमृतपुर के विधायक ने कहा कि किसी किसान की जमीन सस्ती है और उसने लिमिट ले रखी है तो यदि जमीन का मूल्य बढ़ता है तो उसके लिमिट की भी क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए कल पीएम युवा योजना के तहत ऋण वितरण कार्य होगा जो आरबीआई की गाइडलाइन के अनुरूप होगा शासन की मंशा है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता से होबैठक में सीडीओ के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे




