उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में संचालित आरक्षी नागरिक पुलिस आधारभूत प्रशिक्षण की लिखित परीक्षाओं का निष्पक्ष एवं सकुशल संचालन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में संचालित आरक्षी नागरिक पुलिस आधारभूत प्रशिक्षण की लिखित परीक्षाओं का निष्पक्ष एवं सकुशल संचालन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर –

पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद में संचालित आरक्षी नागरिक पुलिस आधारभूत प्रशिक्षण की लिखित (इनडोर) परीक्षाओं का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं सकुशल रूप से कराया जा रहा है। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु प्रश्नपत्रों का सुरक्षित वितरण, ओएमआर शीट की उपलब्धता तथा परीक्षा उपरांत उनके सुरक्षित संधारण की प्रक्रिया को कड़ाई से नियंत्रित किया गया है। परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षुओं के प्रवेश के समय सघन तलाशी ली जा रही है तथा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। परीक्षा कक्षों में सतत निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक गतिविधि पर पैनी दृष्टि रखी जा रही है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button