उत्तर प्रदेशकटरा

क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने थाना तिलहर पर विवेचकों का अर्दली रुम (ओ आर) लेकर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए 

क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने थाना तिलहर पर विवेचकों का अर्दली रुम (ओ आर) लेकर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर-आज *दिनांक – 17.03.2026*को

*”क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव द्वारा थाना तिलहर पर विवेचकों का अर्दली रूम (ओ0आर) लेकर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव द्वारा थाना तिलहर पर समस्त विवेचकों का अर्दली रूम (OR) लिया गया। इस दौरान विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिसम्मत एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु समयबद्ध कार्यवाही की जाए। साथ ही, संवेदनशील प्रकरणों में विशेष सतर्कता बरतने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। अर्दली रुम के दौरान प्रभारी निरीक्षक तिलहर सहित थाना तिलहर के समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button