उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

“उच्च प्राथमिक विद्यालय जरीनपुर में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन।

 

“उच्च प्राथमिक विद्यालय जरीनपुर में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर।मिर्जापुर 14 मार्च को मिर्जापुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जरीनपुर में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही शिक्षा से जोड़ना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु सिंह रघुवंशी व खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया नन्हे मुन्हें बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया स्वागत किया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच सर्वश्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकत्री, राज बेटी, मनोरमा, गायत्री मिश्रा, संतोषी, माधुरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही महिला शिक्षिकाओं में सहायक अध्यापक कुमारी पूजा,खुशबू गुप्ता, ज्योती, नमृता कमल,को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत से दो निपुण छात्रों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार कुशवाहा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें निपुण बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।इस अवसर पर संदीप मिश्रा, आदित्य अग्निहोत्री, विकास मिश्रा, रतना शर्मा, कमल किशोर दीक्षित, रामू सिंह, मुख्तियार अहमद, प्रदीप कशवाहा, आदि मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button