जलालाबाद में भव्य सामूहिक विवाह: 150 जोड़ों का बंधन पवित्र बंधन में बंधा।

जलालाबाद में भव्य सामूहिक विवाह: 150 जोड़ों का बंधन पवित्र बंधन में बंधा।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहाँपुर, माँ वैष्णोधाम मैरिज लॉन, जलालाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में 150 जोड़ों (144 हिंदू और 6 मुस्लिम) का विवाह संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर, कलान एवं जलालाबाद की अध्यक्षें, नगर पालिका जलालाबाद, अल्हागंज एवं कलान के अध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी, संबंधित बीडीओ, ईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन इंदु अजनबी ने किया। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, नगर पालिकाओं एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित



