उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं

डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के विक्रय प्रबंधक की संयुक्त टीम ने शहर की कई गैस एजेंसियों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान पशुपतिनाथ भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी (लोदीपुर), सत्कारतार इंडेन गैस एजेंसी (टाउनहाल) और रोहित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर स्टॉक की जांच की गई। जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध मिले।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। गैस बुकिंग केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही की जा रही है और सिलेंडर की डिलीवरी डीओसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से दी जा रही है, जिससे अनियमित बिक्री पर रोक लगेगी।

साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण या नियमों के विरुद्ध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तहसील और नगर स्तर पर निगरानी टीमों का गठन भी किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button