उत्तर प्रदेशजलालाबाद

अल्लाहगंज क्षेत्र में डबल डेकर बस पलटी, पलिया से मुंबई जा रही बस के 20 से ज्यादा यात्री घायल 

अल्लाहगंज क्षेत्र में डबल डेकर बस पलटी, पलिया से सूरत जा रही बस के 20 से ज्यादा यात्री घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता (मातृभूमि की पुकार)

शाहजहांपुर – थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। बस पलिया से मुंबई जा रही थी और अल्हागंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई।

यह घटना देर रात करीब दो बजे जलालाबाद-अल्हागंज हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई। गनीमत रही कि उस समय बस की गति अधिक नहीं थी, जिससे गंभीर चोटें लगने से बच गईं। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

वहां से गुजर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लगभग 15 से 16 यात्रियों को चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

मामूली चोटें होने के कारण सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और वे दूसरी बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। अल्हागंज थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के अनुसार, अचानक सामने गाय आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, घायल हुए अधिकांश यात्री पलिया के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button