उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को राज्य महिला आयोग प्रतिबद्ध – सुजीता कुमारी

विकास भवन में जनसुनवाई, सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, निगोही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता व कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को राज्य महिला आयोग प्रतिबद्ध – सुजीता कुमारी

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता (मातृभूमि की पुकार)

 

विकास भवन में जनसुनवाई, सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, निगोही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता व कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

 

शाहजहांपुर, 09 मार्च-

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुजीता कुमारी द्वारा सोमवार को जनपद शाहजहांपुर का भ्रमण कर महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया।

प्रातः 11:00 विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम मे उप जिलाधिकारी जीत सिंह राय द्वारा माननीय सदस्य महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया , जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने सदस्य महोदया की अनुमति से जनसुनवाई प्रारंभ की माननीय सदस्य महोदया ने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना सुनबाई के दौरान 7 मामले घरेलू हिंसा के,3 मामले जमीनी विवाद के, 1 मामला छेड़छाड़ का 2 मामले अपहरण के 1 मामला सामूहिक विवाह का तथा 1 मामला यौन शोषण और 1 मामला अभद्र व्यवहार सहित कुल मिलाकर 18 शिकायतें प्राप्त हुई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है।जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्य महोदया ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जनपद को चौथी रैंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये संरक्षण अधिकारी निकेत कुमार सिंह व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माननीय सदस्य द्वारा प्रेस वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह,पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी इशिका सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, , उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद आसिफ ,महिला थाना प्रभारी रश्मि ,जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, एसडीओ प्रभारी महेंद्र सिंह महिला मोर्चा लखीमपुर की पदाधिकारी आरती भदोरिया , माननीय महोदया के P .A ओंकार सिंहएवं सम्मानित पत्रकार बंधु एवं महिला कल्याण विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा जनसुनवाई कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा द्वारा माननीय सदस्य महोदया का एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इसके पश्चात उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा केंद्र प्रबंधक नमिता यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button