मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित की गईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं।

मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित की गईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं।
मातृभूमि की पुकार ( ब्यूरो रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री)
शाहजहांपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से व खेलों में उनकी सहभागिता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिये प्रेरित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन डॉ सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में किया गया। मेरा युवा भारत शाहजहांपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर उपस्थित जिला क्रीड़ाधिकारी एस पी बमनिया व जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया ने उपस्थित महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरन्तर अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारीपूर्वक प्रयास करने व समर्पित भाव से मेहनत करने की सीख दी। जिला गंगा समिति से डॉ विनय सक्सेना ने इस वर्ष की थीम “गिव टू गेन” पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और एक क्विज प्रतियोगिता भी कराई। इस अवसर पर खेलो इंडिया की अस्मिता लीग की तर्ज पर एथलेटिक्स अंतर्गत आयोजित 100 मीटर दौड़ में प्रांजली ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में राधिका ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय व जानवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आस्था ने प्रथम, भावना ने द्वितीय व रागिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई टीम ने कुंती के नेतृत्व में विजय हासिल की तो रानी अहिल्याबाई टीम शिवानी के नेतृत्व में उपविजेता रही। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र तथा MY Bharat कैप देकर खेल प्रशिक्षक महज़बी मंसूरी व वंदना सैनी ने पुरुस्कृत किया और नमामि गंगे क्विज प्रतियोगिता में विजयी इशिका श्रीवास्तव,आशा व सौम्या राज को भी पुरुस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि वंदना सैनी और महज़बी मंसूरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की समान भागीदारी और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक
है। इस प्रकार के आयोजन न केवल महिलाओं को प्रेरित करते हैं बल्कि उन्हें अपने कौशल और क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक पंकज सक्सेना, निशांत, शकील, मुजाहिद अली, इरफान, हिमांशु सक्सेना सहित विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



