उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, कन्वेंशन सेंटर एवं अर्बन हाट-प्लाजा का निरीक्षण।

 

प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, कन्वेंशन सेंटर एवं अर्बन हाट-प्लाजा का निरीक्षण।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर, दिनांक 25 फरवरी 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने जनपद के मोहल्ला ककरा, कॉकर कुण्ड में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन, कन्वेंशन सेंटर एवं अर्बन हाट एवं प्लाजा के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार, नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहाँपुर बिपिन कुमार मिश्र, कार्यदायी संस्था सी0एण्ड डी0एस0 के परियोजना प्रबन्धक रघुवंश राम एवं स्थानिक अभियन्ता सुशील कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम, शाहजहाँपुर के कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भूतल के स्ट्रक्चर का समस्त निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा फ्लोरिंग एवं पेन्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फाल्स सिलिंग एवं इलेक्ट्रिकल का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। प्रथम तल पर स्ट्रक्चर का समस्त निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि फ्लोरिंग एवं पेन्टिंग का लगभग 90 प्रतिशत तथा फाल्स सिलिंग एवं इलेक्ट्रिकल का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर शेष कार्य प्रगति पर है। द्वितीय तल पर स्ट्रक्चर का निर्माण पूर्ण कर फ्लोरिंग, पेन्टिंग, फाल्स सिलिंग एवं इलेक्ट्रिकल का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। तृतीय तल पर स्ट्रक्चर का निर्माण पूर्ण कर आन्तरिक प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है तथा फ्लोरिंग, पेन्टिंग, फाल्स सिलिंग एवं इलेक्ट्रिकल का कार्य प्रगति पर पाया गया। चतुर्थ तल पर छत ढलाई एवं चिनाई का कार्य पूर्ण कर प्लास्टरिंग का कार्य सम्पन्न कर लिया गया है तथा अन्य कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त डोम की ढलाई का कार्य पूर्ण कर प्लास्टर का कार्य प्रगति पर पाया गया।कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन में प्लिंथ लेवल तक समस्त कार्य पूर्ण पाया गया। लगभग 50 प्रतिशत भाग में कॉलम ढलाई का कार्य स्लैब लेवल तक पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष भाग में भूतल की स्लैब हेतु कास्टिंग का कार्य प्रगति पर है। योजना की बाउण्ड्रीवाल में फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर आगे का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।अर्बन हाट एवं प्लाजा के निर्माण कार्य के निरीक्षण में पाया गया कि मुख्य भवन में प्लिंथ लेवल तक समस्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा लगभग 50 प्रतिशत भाग में कॉलम ढलाई एवं चिनाई का कार्य स्लैब लेवल तक पूर्ण कर शेष कार्य प्रगति पर है। बाउण्ड्रीवाल में स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण कर प्लास्टर एवं ग्रिल लगाने का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। एम्फीथिएटर में फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य जारी है। घण्टाघर एवं ट्वायलेट ब्लॉक में प्लिंथ लेवल तक कार्य पूर्ण कर आगे का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। योजना में स्वीकृत बाह्य स्थल विकास के अन्तर्गत मिट्टी भराव का कार्य भी प्रगति पर है।निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा कार्यदायी संस्था सी0एण्ड डी0एस0 के परियोजना प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि तीनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को इन सुविधाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button