प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने 42 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर पाकर खिले चेहरे।

प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने 42 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर पाकर खिले चेहरे।

मातृभूमि की पुकार(संवाददाता)
शाहजहांपुर, दिनांक 25 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप जी द्वारा जनपद में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कुल 42 दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।वितरित किए गए उपकरणों में 20 ट्राईसाइकिल, 17 व्हीलचेयर, 4 एम०आर० किट एवं 1 स्मार्ट केन शामिल रही। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मा० विधायक पुवायां चेतराम , विधायक कटरा डा० वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, विधायक ददरौल अरविन्द कुमार सिंह, विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक डी०पी०एस० राठौर, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा० अपराजिता सिंह सिनसिनवार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषीपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
59.92 लाख से जीर्णोद्धार छात्रावास का लोकार्पण, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया शिलापट अनावरण
राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, खिरनीबाग शाहजहांपुर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण आज उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप जी द्वारा शिलापट का अनावरण कर किया गया। इस जीर्णोद्धार कार्य पर कुल 59.92 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है।
लोकार्पण के उपरांत माननीय मंत्री जी ने छात्रावास में आवासित छात्राओं से वार्ता कर उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री ने सीएसआर फण्ड से नवनिर्मित लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं वातानुकूलित बनाया गया है, जिसमें कंप्यूटर, पुस्तकों तथा ठंडे पेयजल के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गई है।
मंत्री जी ने छात्रावास के जीर्णोद्धार एवं लाइब्रेरी निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा और वे अपने लक्ष्य की ओर और अधिक मजबूती से अग्रसर हो सकेंगी। मंत्री ने फीता काट कर लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ अपराजिता सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
______





