उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

नगर पंचायत खुदागंज व विकास खंड कार्यालय का एडीएम ई ने किया औचक निरीक्षण 

नगर पंचायत खुदागंज व विकास खंड कार्यालय का एडीएम ई ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

–निर्माण कार्यों में तेजी लाने व अभिलेख व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

 

शाहजहांपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा ने गुरुवार को नगर पंचायत खुदागंज तथा विकास खंड खुदागंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर विकास विभाग द्वारा संचालित ‘वंदन’ योजना सहित अन्य विकास योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया। नगर पंचायत खुदागंज में निर्माणाधीन तालाब, मंदिर व गोशाला का निरीक्षण करते हुए एडीएम ने कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य आगामी माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाएं। कान्हा गोशाला में तीन टीन शेड, चारे के लिए स्टोर तथा भूसे की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में साफ-सफाई तथा अभिलेखों व पंजिकाओं का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया। कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित सेवा प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिसमें कोई भी मामला लंबित नहीं मिला। एडीएम ने स्वीकृत सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा ने विकास खंड खुदागंज कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका समेत अन्य अभिलेखों की जांच की गई। मनरेगा कार्यों तथा ब्लॉक परिसर में संचालित एसआरओ गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। समग्र स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के उपरांत एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button