उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में थाना परौर में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में थाना परौर में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहाँपुर। थाना परौर में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस बैठक में थाना प्रभारी व क्षेत्रीय सम्भ्रान्तजन शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें ने ने उपस्थितजनों से होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने तथा डीजे ध्वनि सीमा, जुलूस मार्ग, रंग-गुलाल में संयम व जबरन रंग लगाने से परहेज की अपील की।






