उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जलालाबाद तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस 

जलालाबाद तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता ने

जलालाबाद -आज दिनांक 07.02.2026 को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए इस अवसर पर फरियादियों की 29 शिकायतें (अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि) प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने, निस्तारण के बाद संतुष्टि फीडबैक लेने तथा भूमि/कब्जा मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि किसी शिकायतकर्ता को बार-बार तहसील दिवस में न आना पड़े। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक मिश्रा उपजिलाधिकारी प्रभात राय तहसीलदार अनुराग दुबे क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button