किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में छूटने न पाये: डीईओ।

किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में छूटने न पाये: डीईओ।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 31 जनवरी । जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में बूथों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त फार्म 6 का अवलोकन किया। प्राप्त फर्मों का गहन निरीक्षण कर उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि फार्म में मतदाता का अंग्रेजी एवं हिंदी के नाम भरने में विशेष ध्यान दिया जाए जिससे फार्म में कोई त्रुटि न हो। फॉर्म भरने के उपरांत उसे अच्छी तरह जांच लें। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी लोग फार्म 6 भरकर कर जमा करें जिससे वोटर लिस्ट में नाम शामिल हो सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोेग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है इसमें किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में छूटने न पाये। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत विशेष अभियान दिवस दिनांक 31.01.2026 को जनपद की समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० द्वारा जनसामान्य से दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जाने का कार्य किया गया। विशेष अभियान दिवस में जउप जिला निर्वाचन अधिकारी /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा बी०एल०ओ० सुपरवाइजर्स द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया गया।इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






