मनुष्य_भगवान क़ी शरण ग्रहण करें – स्वामी सत्यानंद जी महाराज

मनुष्य_भगवान क़ी शरण ग्रहण करें – स्वामी सत्यानंद जी महाराज 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
सोsहं आश्रम में अखिल भारतीय सोहंम महामंडल जलालाबाद शाखा के
तत्त्वावधान में चल रहे संत सम्मेलन के छठवें दिवस में सोहम महामंडल के पीठाधीश्वर श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान के प्रति समर्पण होना बहुत बड़ी शक्ति है ।उस दिन हमारी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी जिस दिन हमें यह यक़ीन हो जाएगा की हमारा हर काम ईश्वर की मर्ज़ी से होता है। मीराबाई, तुलसीदास, नरसी मेहता आदि ने भगवान के प्रति समर्पण भाव से भगवान क़ी प्राप्ति की लहम सभी को भगवान की शरण ग्रहण करना चाहिए l
प्रीतमदास ने रामायण के माध्यम से लक्ष्मण और हनुमान ज़ी के सेवाभाव पर प्रकाश डाला l इसके अतिरिक्त रामायण के कई गंभीर रहस्यों को सुनाए। नारायणानंद ज़ी ने सत्संग कि महत्ता पर प्रकाश डाला l स्वामी शिवानंद ज़ी ने गुरुमहिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो व्यक्ति गुरु महाराज की शरण में पहुँच गया है और उनकी आज्ञा के अनुसार अपने को बना लिया है उसका कल्याण निश्चित ही हैl सच्चिदानंद ज़ी ने मनुष्य को धर्म पर चलने की आवश्यकता बताई l इस प्रकार सभी संतों ने श्रद्धालुओं को अपने वक्तव्य से आनंदित किया। सभी श्रोताओं ने सत्संग सुनकर अपने को धन्य माना भगवान परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडे ने भी प्रवचन दिए अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा जलालाबाद की समिति ने संतों का आदर सम्मान किया अंत में आरती करके प्रसाद वितरण किया गया सत्संग का समापन दोपहर 31 जनवरी को होगा ..!!






