उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

31.01.2026 दिन शनिवार को विशेष अभियान निर्धारित एडीएम ई रजनीश मिश्रा ने दी विस्तृत जानकारी 

31.01.2026 दिन शनिवार को विशेष अभियान निर्धारित एडीएम ई रजनीश मिश्रा ने दी विस्तृत जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर 29 जनवरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा की मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने आदि के कार्यों के लिए दिनांक 31.01.2026 दिन शनिवार को विशेष अभियान निर्धारित किया गया है इस विशेष अभियान दिवस में सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक बी०एल०ओ० उपस्थित रहेंगे, जिनके पास आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फार्म उपलब्ध है।

एतद्द्वारा सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर बी०एल०ओ० के पास आवेदन करें:-

सूची में नाम शामिल कराये जाने हेतु फार्म-7

शामिल नाम को कटवाने हेतु फार्म-6

तथा नाम आदि की प्रविष्टि को सही कराने और प्रविष्टि को अन्य स्थान पर फार्म-8 स्थानान्तरित कराने हेतु

 

जनसामान्य से अपील है कि विशेष अभियान के इस अवसर का लाभ उठाये तथा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button