नवाबगंज क्षेत्र गाँव में संपत्ति विवाद के बीच पति की तबीयत बिगड़ने से मौत : फर्रुखाबाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा !

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद…….
संजीव कुमार प्रजापति
नवाबगंज क्षेत्र गाँव में संपत्ति विवाद के बीच पति की तबीयत बिगड़ने से मौत : फर्रुखाबाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा !

फर्रुखाबाद/ नवाबगंज थाना क्षेत्र के बछलिया गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय उमेश कश्यप के रूप में हुई है। उनकी पत्नी अर्चना ने इस संबंध में फौती दर्ज कराई है।अर्चना ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे परिवार के सदस्यों के साथ बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान अचानक उनके पति उमेश कश्यप की तबीयत बिगड़ गई।उमेश को तुरंत फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर दरोगा गीतम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






