उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

शाहजहांपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नोटिस सुनवाई स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण एडीएम ई भी साथ रहें मौजूद 

शाहजहांपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नोटिस सुनवाई स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण एडीएम ई भी साथ रहें मौजूद

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत नोटिस सुनवाई की कार्यवाही जनपद की छह विधानसभाओं में निर्धारित स्थलों पर चल रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र के साथ विकासखंड भावल खेड़ा परिसर स्थित नोटिस सुनवाई स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं—बैठक व्यवस्था, अभिलेखों की उपलब्धता एवं कार्मिकों की तैनाती—को समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि 01 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए गणना अवधि में बीएलओ द्वारा नो मैपिंग श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन मतदाताओं की सुनवाई 21 जनवरी 2026 से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर की जा रही है।

जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे नोटिस में अंकित तिथि व समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सुनवाई में सहयोग करें, ताकि नामावलियों का शुद्धिकरण समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके।

निरीक्षण के दौरान भावल खेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय को शीघ्र प्रारंभ कराने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भावल खेड़ा अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button