फर्रुखाबाद

युवा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में अमन खान ने रचा इतिहास

युवा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में अमन खान ने रचा इतिहास।


मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)


फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के होनहार प्रतिभागी अमन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “मिस्टर हैंडसम ऑफ इंडिया” का खिताब अपने नाम किया।उल्लेखनीय है कि अमन खान इससे पूर्व भी मिस्टर उत्तर प्रदेश और मिस्टर फर्रुखाबाद जैसे प्रतिष्ठित खिताबों से नवाजे जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अमन की जीत ने न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा को प्रमाणित किया, बल्कि जनपद फर्रुखाबाद का नाम भी पूरे देश में रोशन किया।खिताब जीतने के बाद फर्रुखाबाद आगमन पर अमन खान का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। युवाओं में उनके प्रति खासा उत्साह देखने को मिला और उन्हें प्रेरणास्रोत के रूप में सराहा गया।इसी प्रतियोगिता में भोपाल की हर्षिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “मिस इंडिया 2026” का ताज अपने नाम किया। दोनों विजेताओं की उपलब्धि पर आयोजकों, निर्णायकों और दर्शकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button