ई रिक्शा एवं ओवरस्पीड वाहनों पर चलाया गया यातायात पुलिस का विशेष अभियान”

ई-रिक्शा एवं ओवरस्पीड वाहनों पर चलाया गया यातायात पुलिस का विशेष अभियान”
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नगर क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या को कम करने हेतु यातायात पुलिस शाहजहाँपुर द्वारा आज एक विशेष अभियान चलाया गया
अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा वाहनों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 71 ई-रिक्शा के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई तथा 01 ई-रिक्शा व 01 ईको वाहन को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया,,

इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 24/30 पर स्पीड लेजर गन के माध्यम से प्रभारी यातायात विनय पाण्डेय द्वारा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर चल रहे वाहनों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई, जिसमें 55 ओवरस्पीड वाहनों का चालान किया गया अभियान के दौरान विभिन्न नियम उल्लंघनों के कुल 450 चालान किए गए
प्रभारी यातायात विनय पाण्डेय द्वारा बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रवर्तन की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि सड़क पर सुरक्षित रहने हेतु यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क दुर्घटना मुक्त शाहजहाँपुर बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें






