उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर 18 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 02 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ की अनुदान राशि के अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के चयरमैन तथा लाभार्थियों की उपस्थित रहे।

जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत नगर निगम सहित सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के कुल 3650 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 01 लाख रुपये की प्रथम किस्त की अनुदान राशि के अंतरण की गई तथा प्रधानमंत्री आवास शहरी के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को पक्का आवास मिलने की बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। इस योजनान्तर्गत हर गरीब पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। केंद्र सरकार ने गरीबों को अपनी छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी संचालित की है। उन्होंने बताया कि शेष पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे आवास निर्माण कार्य को समय पर मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें।

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button