मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक आयोजित।


मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक आयोजित।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 17 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण -2026 के अन्तर्गत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी हो रहे नोटिसों की सुनवाई हेतु जो स्थान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित किये गये हैं, उन स्थानों पर लॉजिस्टिक्स की आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित किये जाने संबंधी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। 21 जनवरी से समस्त विधानसभा में 64 स्थलों पर 170 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनवाई वाले स्थलों पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लिए कमरे, कंप्यूटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इंटरनेट एवं प्रिंटर सहित आदि बेसिक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सुनवाई करने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम का कमरे के बाहर बोर्ड लगाया जाए। कमरे के बाहर सुनवाई के क्रम की सूची बोर्ड पर चस्पा की जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्थलों पर सुनवाई हेतु आने वाले नो मैपिंग मतदाताओं के लिए बैठने, पेयजल, शौचालय सहित आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए।जिलाधिकारी ने कहा सुनवाई में लगे सभी अधिकारी 18 जनवरी को विशेष अभियान में 10 से 12 बूथों का दौरा कर बीएलओ से संपर्क कर लें। उन्होंने कहा कि बीएलओ को निर्देशित करें कि नोटिस तामिला करते समय नो मैपिंग वाले मतदाताओं से आवश्यक डॉक्यूमेंट भी प्राप्त कर ले।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायतें एवं अधिकारीगण (नोटिसों की सुनवाई हेतु निर्धारित किए गए स्थलों के कार्यालयाध्यक्ष मौजूद रहे।
________






