उत्तर प्रदेश

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद 

                संजीव कुमार प्रजापति 

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तहसील सदर फर्रूखाबाद के पंखियन की मड़ैया और तहसील अमृतपुर के तीसराम की मड़ैया का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बाढ़ से होने वाली समस्याओं और नदी कटान की जानकारी प्राप्त की। सिंचाई विभाग को गांवों को कटान से बचाने के लिए आवश्यक और प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने उपजिलाधिकारी को संबंधित गांवों में नाव और नाविकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ राहत शरणालय और चौकियों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। चिकित्सा विभाग को प्रभावित गांवों में आवश्यक दवाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस निरीक्षण के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button