तीन माह पहले शादी, खुद पर चलाई गोली ,कायमगंज में पत्नी से विवाद के बाद की आत्महत्या।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद……!
संजीव कुमार प्रजापति …….!
तीन माह पहले शादी, खुद पर चलाई गोली ,कायमगंज में पत्नी से विवाद के बाद की आत्महत्या।
कायमगंज :- कंपिल के सुजातपुर गांव में एक गल्ला व्यापारी ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय शिवम यादव के रूप में हुई है। वह गांव के पूर्व प्रधान सुखवीर यादव का पुत्र था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे शिवम का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर बने समर सर्विल पंप के कमरे की ऊपरी मंजिल पर खून से लथपथ हालत में मिला।
कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। शव के पास ही चारपाई पर एक तमंचा पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, शिवम की शादी 9 मई को हुई थी। उसकी पत्नी आरती इन दिनों सावन के अवसर पर अपने मायके थाना राजेपुर के गांव निबिया गई हुई थी।घटना की सूचना मिलने पर वह वापस आ गई और पति का शव देखकर बिलख पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या और हल्का इंचार्ज उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य के अनुसार, परिजन आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद को कारण बता रहे हैं। शिवम अपने पिता के गल्ला व्यापार में हाथ बंटाता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता के अलावा बड़ा भाई सैंकी और छोटा भाई सत्यम सहित सभी परिजन शोक में डूबे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।