डीएम की बैठक में अधिकारियों से पुल की मरम्मत और कांवड़ मार्ग के गड्ढों को भरने की समय सीमा लिखित में मांगी।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
संजीव कुमार प्रजापति
डीएम की बैठक में अधिकारियों से पुल की मरम्मत और कांवड़ मार्ग के गड्ढों को भरने की समय सीमा लिखित में मांगी।
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित गंगा पुल और कांवड़ मार्ग की खस्ता हालत को लेकर डीएम ने अधिकारियों की बैठक बुलाई।
डीएम ने अधिकारियों से पुल की मरम्मत और कांवड़ मार्ग के गड्ढों को भरने की समय सीमा लिखित में मांगी। उन्होंने पूर्व में किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। पर्याप्त समय मिलने के बावजूद काम निम्न स्तर का होने पर उन्होंने खेद व्यक्त किया।मरम्मत कार्य के लिए नई रणनीति बनाई गई है। पुल के खंभों के बीच की दूरी, क्षतिग्रस्त हिस्सों की संख्या और उनकी गंभीरता का आकलन किया जाएगा। इससे मरम्मत में लगने वाले समय का अनुमान लगाया जा सकेगा।पुल की मरम्मत की जाएगी यातायात को पूरी तरह बंद कर पुल की मरम्मत की जाएगी। कार्य में अधिक से अधिक श्रमिकों को लगाया जाएगा। डीएम स्वयं प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। कार्य शुरू करने से पहले एक और बैठक होगी। थाना अध्यक्ष कादरी गेट ने पांचाल घाट पुलिस चौकी पर एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।