जिलों में हो रही बारिश से पकी खड़ी गेहूं की फसल व अन्य फसल को देखकर किसानों के चेहरे उतरे।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति
जिलों में हो रही बारिश से पकी खड़ी गेहूं की फसल व अन्य फसल को देखकर किसानों के चेहरे उतरे।
यूपी फर्रुखाबाद व अन्य जिलों में हो रही बारिश से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, किसानों की पकी खड़ी गेहूं की फसल व कही- कही कटी पड़ी गेहूं की फसल व अन्य फसल बारिश से भीग गई व तेज रफ्तार से आई हवा से फ़सल लौट गईं है। क्षेत्र में मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। गेहूं, चना और सरसों की फसलें तैयार हो चुकी हैं। इस दौरान कुछ फसलें अभी भी कच्ची हैं।पुरवा हवा और मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसलों को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं। वहीं आज सुबह- सुबह बारिश से कई किसानों ने अपनी फसल को देखकर चेहरे उतर गए है। किसान पूरे साल अपने घर को चलने के लिए,अपने घरों में जल्द से जल्द अनाज का भंडारण करना चाहते हैं।आंधी-पानी से उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है।बारिश में भीगने से तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।वहीं किसान विनय, रामसिंह, रामौतार, अरविंद आदि। वहीं मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई है।