फर्रुखाबाद

गला घोंटकर मजदूर का शव आम के बाग में फेका,एसपी डॉ आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही मामले में गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति 

                   ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद 

गला घोंटकर मजदूर का शव आम के बाग में फेका,एसपी डॉ आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही मामले में गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद:- जनपद के थाना कायमगंज क्षेत्र में गला घोटकर मजदूर का शव आम के बाग में फेंकने के मामले में एसपी डॉ आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही मामले में गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई मठ निवासी रक्षपाल (30) शनिवार शाम अपनी मजदूरी के रुपये मांगने भारत के घर गए थे। पुलिस ने भाई बृजराम की तहरीर पर गांव के भारत सिंह, उसकी पत्नी शशि व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि रक्षपाल शनिवार शाम अपनी मजदूरी के पैसे लेने भारत सिंह के घर गया था। भारत ने यह कहते हुए कि उसकी बेटी घर में नहा रही थी, बिना बताए घर में घुस आया, रक्षपाल से गाली-गलौज किया। रक्षपाल का शव देर रात श्याम सिंह के आम के बाग में मिला था।

मृतक के भाई बृजराम ने भारत सिंह उनकी पत्नी शशि व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे परिजन घबराए हुए हैं। मंगलवार को एसपी डॉ. आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित परिवार से मिले। कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा हत्यारोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा से हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रहीं हैं। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button